खबर संसार। त्यौहारी सीजन में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। क्योंकि एक बार फिर से रसोई गैस का दाम बढ़ सकता है। यही नहीं सरकार subsidies भी बंद कर सकती है। यह बातेंं हम नहीं यह रिपोर्ट कह रही है।
आप को बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी (subsidies) बंद कर सकती है। सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में ये बात सामने आई है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपए तक देने के लिए तैयार हैं।
LPG सिलेंडर को लेकर सरकार के दो रुख
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर की सब्सिडी (subsidies) को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है। पहला ये कि सरकार या तो अभी जैसा चल रहा है चलने दे। दूसरा कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाए। हालांकि, सब्सिडी देने के बारे में अभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा गया है।
इसे भी पढ़े-NAC ने फिर भरी न्याय की हुँकार, कहा पेंशनर्स की बढ़ती मृत्यु पर संज्ञान ले सरकार
इस साल 190.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
पिछले साढ़े 7 साल में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी, जो अब 884.50 रुपए है।


