HomeTech & AutoAirtel ने रीलॉन्च किया 49 वाला रिचार्ज प्लान, जानिए क्या- क्‍या हुये...

Airtel ने रीलॉन्च किया 49 वाला रिचार्ज प्लान, जानिए क्या- क्‍या हुये बदलाव

नई दिल्‍ली, खबर संसार। जी, हा आप ने सही पढ़ा एयरटेल (Airtel) ने 49 वाले प्‍लान को रिलांच कर अपने ग्राहकों को राहत दिया है। इससे पहले यह प्‍लान 79 रुपये का था। लेकिन इससे पहले यह 49 रुपये का ही था। आप को बता दें कि एयरटेल ने अपना रेवन्‍यू बढ़ा़ने के लिए इस प्‍लान को रातो-रात बंद कर दिया था।

Airtel की तरफ से 49 रुपये वाले प्लान को 28 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 100MB डेटा मिलता है। वही डेटा लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों से 50 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाता है। वही कॉलिंग के लिए 38.52 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। टॉक टाइम लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों से 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

प्लान में एयरटेल ने ये किए बदलाव

Airtel की तरफ से 49 रुपये के प्लान में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। प्लान में सारी बेनिफिट्स पुराने जैसे ही हैं। हालांकि ग्राहकों की डिमांड पर Airtel के 49 रुपये वाले प्लान को दोबारा से री-लॉन्च किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से टेलिकॉम सेक्टर के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़े-त्‍यौहारी सीजन में बढ़ सकते है गैस के दाम, subsidies भी बंद कर सकती है सरकार

साथ ही टेलिकॉम सेक्टर में रिफॉर्म का ऐलान किया है। इसमें e-KYC जैसी संशोधन शामिल है। केंद्र सरकार के फैसले पर Airtel के फाउंडर और चेयरपर्सन सुनील भारती मित्तल ने कहा था कि Airtel की तरफ से टैरिफ में इजाफा किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि Airtel के प्लान की दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। लेकिन फिलहाल कंपनी ने 49 रुपये वाले प्लान को री-लॉन्च करके ग्राहकों को राहत देने का काम किया है।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.