चंडीगढ़, खबर संसार। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। केजरीवाल (Kejriwal) के इस दौरे को पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा था।
उन्होंने मोहाली पहुंचते ही यह भी साफ कर दिया कि गुरुवार को अहम घोषणा हो सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे कि दिल्ली सीएम पंजाब विस चुनाव के लिए आप की तरफ से सीएम उम्मीदवार का ऐलान भी कर सकते हैं।
सरकार को बना दिया तमाशा
पंजाब पहुंचते ही केजरीवाल (Kejriwal) ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वक्त पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी समस्याएं लेकर कहां जाएं। इन लोगों ने सरकार को तमाशा बना दिया है।
इसे भी पढ़ें-एक अक्टूबर से डाक विभाग इन सर्विसों का वसूलेगा charge, जाने क्या होगा आप पर असर
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ही पंजाब को एक स्थिर, अच्छी और ईमानदार सरकार दे सकती है। विधानसभा चुनाव में केवल 4 महीने रह गए हैं। 4 महीने बाद जब चुनाव होंगे तब आप पंजाब में स्थिर और ईमानदार सरकार देगी।
दागी लोगों को तुरंत हटाया जाए चन्नीः केजरीवाल
Kejriwal कहा कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी से निवेदन करता हूं कि वे जितने दागी मंत्री, विधायक और अफसर हैं, उनको तुरंत हटाएं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। जो वादे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किए थे उन वादों को चरणजीत सिंह चन्नी पूरा करें।
मुख्यमंत्री केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि बरगाड़ी मामले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सभी किसानों के लोन माफ करेंगे, चरणजीत सिंह चन्नी किसानों के लोन माफ करें। हम पंजाब में ऐसा मुख्यमंत्री देंगे, जिस पर आप सब को गर्व होगा।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



