Kanpur (यूपी), खबर संसार। उत्तर प्रदेष में लगता है कि अपराधियों के मन से अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का खौफ खत्म हो गया है। हम ऐसा इस लिए कह रहे कि क्योंकि अभी कुछ दिन पूर्व गोरखपुर में पुलिस ने कानपुर के एक व्यावसायी को पुलिस ने मारमार कर हत्या कर दी थी।
तो वहीं दूसरे दिन फिर गोरखपुर में ही मनबढ़ों ने एक वेटर की बेरहमी से पीटकर हत्याकर दी थी। तो वहीं आज कानपुर (Kanpur) में आज फिर एक किराना व्यवसायी के पूरे परिवार को बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने 12 साल के मासूब बच्चें को भी नहीं बक्शा।
पीएम ने कहा- जल को प्रसाद के रूप में ले, जल Application भी किया लांच
बताते चले कि यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) के फजलगंज इलाके की है। मृतक किराना स्टोर चलाता था। हत्यारों ने किराना स्टोर मालिक समेत उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को फॉरेंसिंक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे का मुंह पॉलीथिन से बंधा था जबकि महिला और पुरुष के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने किसी जानने वाले पर हत्या का शक जताया है। मासूम की उम्र महज 12 साल थी।
हत्या के बाद फरार हो गए आरोपी
किराना स्टोर के मालिक की हत्या करने के बाद हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि गला घोंटकर या फिर धारदार हथियार से हत्या की गई है। गौरतलब है कि वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। इसके मद्देनजर मौके पर भारी संख्या पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीनों को बेरहमी से की गई हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने प्रेम किशोर, उसकी पत्नी गीता और बेटे नैतिक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। प्रेम किशोर के अन्य दो बेटे उसके बड़े भाई राज किशोर के साथ रहते हैं। बताते चले कि प्रेम किशोर का किराना स्टोर उसके घर में ही है। प्रेम किशोर के बड़े भाई ने बताया कि सुबह 6 बजे उन्हें प्रेम किशोर के पड़ोसी ने फोन किया कि वो फोन नहीं उठा रहा है। अब तक दुकान नहीं खुली है और दूध बाहर रखा है। इसके बाद वो अपने छोटे भाई के घर पहुंचे तो वहां प्रेम किशोर, गीता और नैतिक के शव को पाया। Kanpur


