खबर संसार नई दिल्ली: 6 days में पेट्रोल 1.20 पैसे, तो डीजल 2.15 रुपए महंगा, देश में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। अक्तूबर महीने में पेट्रोल और डीजल की दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। देशभर में एक बार फिर से भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 102.39 रुपए प्रति लीटर पर हैं। वहीं डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 90.77 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
ये भी पढें- देश में भारी power संकट, कोयला खत्म
बीते 6 days में पेट्रोल 1.20 पैसे महंगा हो गया है। डीजल भी 10 दिनों में 2.15 रुपए प्रति लीटर चढ़ चुका है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बीते सप्ताह में जिस तरह से बढोतरी की गई है उससे अन्य वस्तुओं पर भी महंगाई की मार पड़ सकती है।
सप्ताहांत पर अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब और अमेरिकी क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। लगातार बढ़ते दामों की वजह से देश के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गए है।
