HomeAdministrativeनेताओं की गिरफ्तारी तो हो रही ,लेकिन आरोपियों की नही!

नेताओं की गिरफ्तारी तो हो रही ,लेकिन आरोपियों की नही!

खबर संसार देहरादून। नेताओं की गिरफ्तारी तो हो रही लेकिन आरोपियों की नही! जी हा हम बात कर रहे लखीमपुरी खीरी में हुए जन संहार की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से जब मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा जांच चल रही है विवेचक इस मामले की जांच सावधानी से कर रहे है। किसी भी दोषी को बक्शा नही जाएंगा। उन्होंने बताया की इस मामले में दो एफ आई आर हुई हुई। जब उनसे पूछा गया की आरोपी मंत्री के पुत्र से पुलिस अभी तक कोई इंक्वायरी नही कर रही ना ही अरेस्ट किया है उसे जबकि 302 में मुकदमा दर्ज है तो उन्होंने कहा की विवेचक जांच कर रहे है ठोस सबूत पर ही अगली कार्यवाही की जाएंगी। अलग अलग वीडियो सामने आने की बात पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है की इन वीडियो की भी जांच की जा रही है। जो गवाह है उनको भी अदालत में अपनी बात रखनी होंगी जो आगे आ रहे।

उन्होंने कहा दोषी जो भी हो किसी हालत में बक्शा नही जाएंगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। दूसरी और ग्रह राज्य मंत्री की आज अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद कहा जा रहा था की मंत्री का इस्तीफा लिया जा सकता है लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ।

इधर दूसरी और लखीमपुर मारे गए किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में पंजाब सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार 50 50 लाख रुपए देगी। जी हा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा करी की प्रत्येक मृतक को 50 50 लाख रुपए पंजाब सरकार देगी। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा करी प्रत्येक मृतक को लाख रुपए दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.