HomeAdministrativeलखीमपुर हिंसा का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान कल सुनवाई

लखीमपुर हिंसा का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान कल सुनवाई

खबर संसार लखीमपुर । पिछले 3 दिनों से चल रहे लखीमपुर में हुई हिंसा का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्य कांत और हीमा कोहली की बेंच कल इस मामले पर सुनवाई करेगी। विदित रहे की रविवार को यहां हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हो गई थी। तब से लखीमपुरी खीरी के तिकोनिया में हालात नाजुक बने हुए है।

लखीमपुर हिंसा का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान कल सुनवाई

इधर किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, जबकि मंत्री और उनके बेटे का दावा है कि वह मौके पर मौजूद नहीं थे। गुस्साए किसानों ने इसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी की। केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर के अलावा बीजेपी के 3 कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कवरेज के दौरान घायल हुए एक पत्रकार ने भी अगले दिन दम तोड़ दिया।

यूपी पुलिस ने किसानों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ आई पी सी 302 में मुकदमा तो दर्ज किया है लेकिन कोई अरेस्टिंग नही की है। तो वहीं मौके से भागकर जान बचाने वाले बीजेपी पार्षद नेता सुमित ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में एफ आई आर दी है। हालांकि,इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों के नेता यूपी के लखीमपुर की और रुख किए है कल समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी लखीमपुर खीरी पहुंच रहे है ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.