कन्नौज, खबर संसार। यूपी के कन्नौज से एक ऐसी खबर आ रही है कि आप को अंदर तक हिला कर रख देंगी। यहां पर एक युवके ने पहले अपने घर पर अपने दोस्तों को बुलाकर कर शराब पार्टी की और बाद में अपनी पत्नी को अपने दोस्तों (friends) के हवाले कर दिया।
यह मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शराबी पति ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी और शराब पार्टी के बाद अपनी पत्नी दोस्तों (friends) को सौप दी। पति के दोस्तों ने पत्नी से अश्लील व्यवहार किया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पत्नी ने किसी तरह से अपने भाइयों को फोन कर सब कुछ बता दिया। कुछ देर में भाई बहन के घर पहुंच गए। लेकिन उन लोगों ने भाइयों की पिटाई कर उन्हें भी वहां से भगा दिया।
पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति शराब पीकर उससे मारपीट करता है और उसे कम दहेज मिलने का भी ताना देता है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम उसका पति अपने घर अपने दोस्तों (friends) अक्षय, नंदन और नीरज को बुला लाया और सबने मिलकर शराब पी।
इसके बाद उसके पति ने उसे दोस्तों के हवाले कर दिया और उसके पति के दोस्तों (friends) ने उससे अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसके भाई वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी मारपीट कर भगा दिया। महिला किसी तरह से शनिवार सुबह पुलिस थाने पहुंची और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी।
इसे भी पढ़े-Whats App पर अगर करेंगे ये काम तो ब्लाक हो जाएगा आप का एकाउंट
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने पति और दोस्तों की तलाश भी शुरू कर दी है।


