नई दिल्ल, खबर संसार। आज हम सभी लोग Whats App का इस्तेमाल करते हैं। यह जितनी सहायक ऐप है उतनी ही खतरनाक भी है। क्योंकि फेसबुक की नई एडवाजरी के अनुसार अगर आप किसी को बिना अनुमति के आप ब्राडकास्ट मैसेज भेज रहे तो, या किसी को अश्लील मैसेज या किसी थर्ड पार्टी का स्तेमाल करते है तो आप का एकाउंट ब्लाक हो सकता है।
व्हाट्सएप (Whats App) ने यह कदम इस लिए उठाया है कि क्योंकि लोग इस प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर फेक न्यूज फैलाने का काम करते हैं। हालांकि, भारत सरकार ने जब से लगाम कसी है। तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया कंपनी हर महीने एक कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करती है जिसमें यह बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म के पास कितनी शिकायत आईं और कितने पर एक्शन लिया गया और कितने समय में एक्शन लिया गया।
WhatsApp ने 20,70,000 अकाउंट किया ब्लाक
Whats App ने अगस्त महीने में करीब 20,70,000 भारतीय अकाउंट पर बैन लगाया था। सिर्फ यही नहीं, 16 जून से 31 जुलाई के बीच की अवधि में 30,27,000 यूजर्स के अकाउंट पर बैन लगा दिया था। ऐसे में अगर आप गलती से भी नियम तोड़ते हैं तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है जो आपके अकाउंट को बैन होने से बचा सकता है।
इन बातों का ध्यान रखें
व्हाट्सएप (Whats App) जैसी किसी थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इन ऐप्स में GB WhatsApp, WhatsApp Plus, WhatsApp Mod आदि शामिल हैं। ये WhatsApp के मॉडिफाइड वर्जन व्यक्ति को ऑनलाइन स्टेट्स को छिपाने की क्षमता देते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो बता दें यह कंपनी की शर्तों के खिलाफ हैं। आपका ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है और आपका अकाउंट बैन करा सकता है।
इसे भी पढ़े-आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सर्च operation जारी


