खबर संसार, पटना: प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने के लिए TET पास करना अनिवार्य, देश में शिक्षा का स्तर जिस तेजी से उतनी ही तेजी नये नियम भी लागू हो रहे हैं। शिक्षा को लेकर अब नया नियम बिहार से आ रहा है, जहां प्राइवेट स्कूलों में भी टीचर बनने के लिए (शिक्षक पात्रता परीक्षा) यानी TET को अनिवार्य किया जाएगा। बिहार शिक्षा विभाग ने टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है।
ये भी पढें- Mobile फोन जरुर कर ले अपडेट, वरना पड़ेगा पछताना
यह प्रावधान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किया गया है। बता दें कि TET परीक्षा के अंकों के साथ साक्षात्कार की व्यवस्था लागू की जाएगी। राज्य स्तर पर अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इसको लेकर एक कार्यशाला को भी संबोधित किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर बीईपी एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है।
TET पास करना आवश्यक
बिहार में नई शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने की तैयारी पिछले ही महीने से तेज हुई है। एक दिन की कार्यशाला में नई शिक्षा नीति का पाठ सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों को पढ़ाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर बीईपी ने एक रोडमैप बनाया गया है। इसे प्रमुखता से अंकित किया गया है कि प्राइवेट स्कूल समेत सभी स्तरों के शिक्षकों के नियोजन के लिए TET पास करना आवश्यक होगा।
बताते चले कि आरटीई के तहत 2015 से ही राज्य के सरकारी स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक है और उसके बाद टीईटी की उत्तीर्णता भी आवश्यक किया गया। एनसीटीई के सख्त रवैये के बाद बिहार समेत देशभर में 1 अप्रैल 2019 से केवल प्रशिक्षितों को ही बतौर शिक्षक रखने का नियम सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शामिल है। अब टीईटी बाध्यकारी होने से अगली टीईटी में उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए निजी स्कूलों में भी अवसर खुल जायेंगे।



