खबर संसार, नई दिल्ली: Mobile फोन जरुर कर ले अपडेट, वरना पड़ेगा पछताना, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे मोबाइल पर अपडेट सॉफ्टवेयर के मैसेज आते रहते हैं, लेकिन हम उनकी अनदेखी करते रहते हैं। क्योंकि हम सोचते हैं कि हमारा Mobile का सारा डाटा भी खत्म हो जाएगा और समय भी काफी लगेगा। लेकिन ऐसा न करके हम बहुत बड़ी गलती करते हैें। जिससे हमें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जो कंपनियां हमे अपडेट्स के मैसेज देती है उनके कई फायदे होते हैं।
ये भी पढें- dulhe ने दुल्हन की जगह पहना दी सासू मां को वरमाला, फिर जो हुआ
सॉफ्टवेयर अपडेट के मिलते हैं Mobile को फायदे
नए फीचर्स मिलेंगे: सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपनियां इस लिए मैसेज देती हैं कि एप्लिकेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनियां नए फीचर्स देती हैं।
बढ़ती है स्पीड: सॉफ्टवेयर अपडेट से Mobile की स्पीड पहले से बेहतर हो जाती है। एप में उपलब्ध फीचर्स को तेजी से एक्सेस किया जा सके, टाइपिंग में तेज हो या वीडियो का एप्स है तो तेजी से स्ट्रीम हो सके।
ऑपरेटिंग सिस्टम होगा बेहतर: बाजार में नई-नई टेक्नोलॉजी के Mobile फोन आते हैं ऐसे में सॉफ्टवेयर के माध्यम से एप्लिकेशन को हार्डवेयर और ऑपरेटिंग के कंपैटिबल बनाया जाता है।
खामियां होती हैं दूर: बता दें कि एप को इस्तेमाल करते समय कुछ कमियां मिल जाती हैं। ऐसे में ये कंपनियां अपडेट देकर उन खामियों को दूर करने की कोशिश करती हैं जिससे यूजर्स को परेशान न होना पड़े।
पहले से बेहतर है सिक्योरिटी: कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट में सबसे ज्यादा ध्यान सिक्योरिटी अपडेट पर देती हैं। सुरक्षा सम्बंधित खामियों को दूर कर एप्लिकेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया जाता है।



