खबर संसार देहरादून।धामी बोले अफसरों से किसी भी प्रकार की लापरवाही मैं बर्दाश्त नही करूंगा ! जी हा प्रदेश में बारिश से लगातार बिगड़ते हालात पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में पहुंच कर रहे मॉनिटरिंग और तुरंत एक्शन के मूड में दिख रहे है। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की नसीहत अफसरों को दे डाली। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही में बर्दास्त नही करूंगा।
धामी बोले अफसरों से किसी भी प्रकार की लापरवाही में बर्दाश्त नही करूंगा !
उससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से लगातार ले रहे अपडेट।राहत व बचाव कार्यों के संबंध मे दिये जरूरी दिशा निर्देश।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।



