खबर संसार देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने अपना वेतन राहत कोष में दिया क्या और भी मंत्री विधायक आईएएस इस क्रम आगे बढ़ाएंगे! जी हा आपदा का जख्म भरने में त्रिवेंद्र ने अपना इस माह का वेतन सीएम राहत कोष में दिया। आपदा में 7 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है जिसमे 102 करोड़ की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी सम्मिलित है। खुद कल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान दिया।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने अपना वेतन राहत कोष में दिया क्या और भी मंत्री विधायक आईएएस इस क्रम आगे बढ़ाएंगे!
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में अतिवृष्टि से हुए जान माल के नुकसान को लेकर बुधवार को प्रभावित जिलों के डीएम और पार्टी पदाधिकारियों से बात कर स्थिति जानी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से राहत कार्यों में सहयोग का आह्वान किया। पीड़ितों को राहत के साथ तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखने के सरकार के प्रयासों को रावत ने सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राहत कार्यों में सहयोग पर भी आभार जताया।



