खबर संसार रुद्रपुर।युवा शानू की रोड ऐक्सिडेंट में जान गई जी हा एलायंस सिटी वन कॉलोनी निवासी शानू विश्नोई की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। शानू उम्र 29 अपने पुराने घर में लाइट जलाने के लिए गया था वापसी आते समय भूरा रानी आर्यन स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी शानू के सिर में ज्यादा चोट आने के कारण अस्पताल ले जाते उसकी मृत्यु हो गई।
युवा शानू की रोड ऐक्सिडेंट में जान गई
शानू अपने पीछे माता पिता पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया । शानू एक अच्छे स्वभाव का लड़का था उसके निधन से उसके नाते रिश्तेदार पास पड़ोस के सभी लोग बेहद दुखी है। पिता सुनील विश्नोई का भी रो रो कर बुरा हाल है। ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो चला है पुलिस उसकी तलाश कर रही है खबर लिखे जाने तक चालक फरार है।



