खबर संसार, नई दिल्ली: 8 November से बंद हो जाएंगी केंद्रीय कर्मचारियों की ये सुविधाएं, कोरोना महामारी के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को कई चीजों में सरकार द्वारा छूट दी गई थी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया है। जिसके चलते सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें 8 November से सभी केन्द्रीय कर्मचारियों को अब कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक्स व्यवस्था से अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। और पास में सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिली थीं ये सुविधाएं
यहां बताते चलें कि कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के चलते कई जगह केंद्रीय कर्मचारियों को बायोमेट्रिक्स सिस्टम से छूट दी गई थी। लेकिन अब देखा जा रहा है कि इन दिनों कोरोना संक्रमण का खतरा काफी कम हो गया है। ऐसे में सरकार का मानना है कि अब बायोमेट्रिक्स सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अब इसे दोबारा से शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सभी विभागों को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
8 November से ये सुविधाएं होंगी खत्म
भारत सरकार में उप सचिव उमेश कुमार भाटिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सभी कार्यालयों में कम संख्या में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा था और उनके काम के घंटे भी कम कर दिये गए थे। साथ ही उन्हें बायोमेट्रिक उपस्थिति से राहत दी गई थी, लेकिन अब इसे 08 November से खत्म किया जा रहा है। अब हर कर्मचारी को बॉयोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
ये भी पढें- सुहागरात पर dulhan ने उड़ा दिये परिवार वालों के होश
इन चीजों का इस्तेमाल जरूरी
भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8 November से नई गाइडलाइंस जारी की है। जिसके अनुसार कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करवाना जरूरी होगा। ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन के पास में सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करने से पहले और बाद में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग , फेस मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है।



