खबर संसार, नई दिल्ली: railway ने घटाया किराया, जानिए कितना सस्ता होगा आपका सफर, रेल का सफर बड़ा ही सुहाना हैं, इसलिए ज्यादातर लोग रेल से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। रेलवे पिछले साल मार्च में कोरोना की वजह से कई रेल का संचालन बंद कर दिया था केवल स्थाई टिकट जारी किए गए और railway का किराया भी करीब 20 से 30 प्रतिशत महंगा किय गया था। जिसके चलते यात्रियों की जेब पर इसका असर पड़ रहा था।
railway ने यात्रियों को दी राहत
लेकिन अब कोरोना से राहत के चलते railway ने यात्रियों के किराये में कटौती कर दी है। यात्रियों का सफर पहले से काफी सस्ता हो जाएगा। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने किराए को अपडेट करने के लिए सप्ताहभर का समय दिया है। इधर बताते चलें कि रेलवे ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करवाया है उन्हं ये लाभ नहीं मिलेगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
ये भी पढें- जबरन बच्चा पैदा करने के लिए युवती को बंधक बना दंपति (couple) ने किया बलात्कार
लखनऊ से मुंबई का कितना होगा किराया
फिलहाल railway जो नया किराया लागू करने जा रहा है। उसके तहत लखनऊ से मुंबई के लिए एलटीटी स्पेशल के एसी सेकंड का किराया 2780 रुपये की जगह 2385 रुपये होगा। जबकि थर्ड एसी की कीमत 2015 के बजाय 1665 रुपये और स्लीपर क्लास की कीमत 805 के बजाय 635 रुपये होगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
दिल्ली लखनऊ के सफर में 50 रुपये की कमी
नये किराये दर के बाद लखनऊ से दिल्ली स्लीपर में 50 रुपये की कमी होगी। लखनऊ से दिल्ली के बीच लखनऊ मेल ट्रेन का एसी प्रथम किराया 1960 होगा। जबकि पहले ये 2305 रुपये था जबकि एसी सेकेंड 1440 की जगह पर 1170 रुपये होगा। वहीं एसी थर्ड 1050 की जगह 835 होगा और स्लीपर क्लास के लिए 385 की जगह पर 325 रुपये होगा।



















