HomeEntertainmentधोखाधड़ी के आरोप में सपना चौधरी के खिलाफ arrest वारंट जारी

धोखाधड़ी के आरोप में सपना चौधरी के खिलाफ arrest वारंट जारी

खबर संसार, लखनऊ : धोखाधड़ी के आरोप में सपना चौधरी के खिलाफ arrest वारंट जारी, हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को लखनऊ की एक कोर्ट ने सपना के कार्यक्रम को रद्द करने व टिकट धारकों को पैसे न लौटाने के आरोप के चलते सपना चौधरी के खिलाफ arrest का वारंट जारी किया गया है। ये टिकट 300 रुपये की कीमत पर बेचे गये थे।

ये टिकट आनलाइन और आफलाइन बेचे गए थे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। रात 10 बजे प्रोग्राम होना था। लेकिन सपना चौधरी के न पहुंचने पर लोगों ने हंगाम कर दिया। और उनका पैसा भी वापस नहीं किया गया।

ये भी पढें- चीन ने भूटान में भी बसा दिये 4 गांव, satellite तस्वीरों से हुआ खुलासा

क्या है सपना चौधरी के arrest का पूरा मामला

सपना चौधरी के खिलाफ arrest वारंट जारी करने के पीछे की वजह ये है कि 14 अक्टूबर 2018 को आशियाना पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी इसी वर्ष 13 अक्टूबर को दोपहर 3 से 10 बजे तक लखनऊ के स्मृति उपवन में डांस प्रोग्राम में विफल रही थीं। एफआईआर में सपना चौधरी के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, अवध अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय के नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 300 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से बेचा गया। सपना चौधरी ने पहले भी अदालत का रुख किया था और उनके खिलाफ FIR रद्द करने को कहा था, लेकिन उन्हें राहत से वंचित कर दिया गया था। अब केस की सुनवाई 22 नवंबर को को होगी। इस मामले में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए।

 

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.