HomeInternationalचीन ने भूटान में भी बसा दिये 4 गांव, satellite तस्वीरों से...

चीन ने भूटान में भी बसा दिये 4 गांव, satellite तस्वीरों से हुआ खुलासा

खबर संसार, नई दिल्ली: चीन ने भूटान में भी बसा दिये 4 गांव, satellite तस्वीरों से हुआ खुलासा, चीन भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। अब ताजा मामला भूटान से आ रहा रहा है। जहां पर चीन ने भूटान सीमा पर अपने चार गांव बसा दिये हैं। satellite तस्वीरों से ली गई तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है।

ये भी पढें- Preeti Zinta बनीं दो जुड़वां बच्चों की मां, ऐसे दी जानकारी

साथ ही चीन ने अपने बॉर्डर से लगे भूटान में करीब 25 हजार एकड़ क्षेत्र पर अवैध कब्जा भी कर लिया है। ये सभी नए गांव लगभग 100 स्क्वायर किमी के इलाके में कई गांव नजर आ रहे हैं। वैश्विक शोधकर्ता द्वारा ट्वीट की गई नई satellite तस्वीरों में भूटानी क्षेत्र में चीनी गांवों का निर्माण दिखाई दे रहे हैं।

satellite तस्वीरों से मिली जानकारी

बता दें कि ये क्षेत्र डोकलाम के पास भूटान और चीन के बीच विवादित भूमि पर स्थित है जिसमें 2020 और 2021 के बीच की अवधि में निर्माण गतिविधि दिखाई गई थीं। satellite तस्वीरों दिखाई दे रहा है कि 100 वर्ग किमी के क्षेत्र में कई 4 नए गांव दिखाई दे रहे हैं। चीन द्वारा उठाया गया यह कदम भारत के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है। दरअसल भूटान की सीमा सुरक्षा के लिए भारत वहां सीमित सशस्त्र बल रखता है। बता दें कि विवादित क्षेत्र में चीन द्वारा गांवों का निर्माण मई 2020 और नवंबर 2021 के बीच किया गया था।

यहां बताते चलें कि चीन ने मनमाने तरीके से इस विवादित जमीन के बड़े हिस्से पर पिछले एक साल (2020-21) में निर्माण कार्य शुरू करते हुए आज की तारीख में 4 गांव बसा डाले हैं। ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में चीन और भूटान ने एक सीमा समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.