Bathua कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अधिकांश हेल्थ एक्सपर्ट बथुआ का सेवन करने की सलाह देते हैं। खासतौर पर सर्दियों के सीजन में बथुआ का साग खाने की सलाह दी जाती है। बथुआ बहुत ही फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में बथुआ की तासीर और इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे।
बथुआ एक महत्त्वपूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक साग है। इसकी पत्तियां शीतादरोधी (Antiscorbutic) तथा पूयरोधी (Antidiuretic) होती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यह पेट रोगों को दूर करने में फायदेमंद होता है। अनेक बीमारियों से बचने के लिए आप बथुआ का सेवन कर सकते हैं।
बथुआ की तासीर कैसी होती है?
Bathua की तासीर ठंडी प्रवृति की होती है। यह लिवर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई तरह के थनिज और लवण पाए जाते हैं। निरोग रहने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप कम मसाले के साथ बथुआ का सेवन करेंगे, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Bathua खाने के नुकसान
बथुआ सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में बुथए का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। डायरिया की संभावना-बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, बथुए में ऑक्सिजेलिक एसिड होता है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया, पेट में दर्द, कब्ज जैसी शिकायत हो सकती है।
इसे भी पढ़े-अगर आप भी कटता है पीए तो निपटा ले ये काम, EPFO ने ट्वीट कर दी जानकारी
गर्भपात का खतरा- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में बथुए का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप गर्भावस्था में बथुए का सेवन करते हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
प्रजनन क्षमता पर असर
Bathua का सेवन सीमित मात्रा में करने से आपके स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। दरअसल, बथुए में प्रजनन विरोधी गुण होता है। ऐसे में जब आप बथुए का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है।
स्किन के लिए संवेदनशील
संवेदनशील स्किन वालों को भी बथुए का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्किन एलर्जी की परेशानी हो सकती है। वहीं, अगर आपको साग खाने से किसी तरह की एलर्जी होती है, तो एक्सपर्ट से राय लेकर ही इसका सेवन करें।
कैल्शियम की कमी- अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन न करें। दरअसल, बथुए में ऑक्सीलिक एसिड की अधिक मात्रा होती है। जो आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर सकती है।
