HomeNationalwine party के दौरान सांप को भून कर खा गया युवक, फिर...

wine party के दौरान सांप को भून कर खा गया युवक, फिर हुआ ये हाल

खबर संसार, धौलपुर: wine party के दौरान सांप को भून कर खा गया युवक, फिर हुआ ये हाल, राजस्थान के धौलपुर से एक आश्चर्यजनक मामला सामने आ रहा है। जंगल में एक wine party के दौरान युवक इतना नशे में चूर हो गया कि वह सांप को ही भून कर खा गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। फिर उस युवक को लोग अस्पताल ले गये जहां करीब 12 घंटे बाद उस युवक को होश आया।

ये भी पढें- उत्तराखंड में सारे covid ban खत्म, इन नियमों का करना होगा पालन

जंगल में कर रह थे wine party 

मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के कौलारी पुलिस थाना इलाके के गांव कनासिल में तीन दोस्त अतरसिंह कुशवाह, जोगिंदर और शिवराज रात को जंगल में wine party कर रहे थे। इस दौरान अचानक जंगल में झाड़ियों से एक सांप निकलकर उनके पास आ गया। जिसके बाद तीनों युवकों ने उस सांप को पकड़ लिया फिर तीनों ने सांप को मार डाला जिसके बाद अतरसिंह ने उस सांप का मुंह और पूंछ को काट दिया। फिर उस सांप को आग में भून डाला। जिसके बाद अतरसिंह नामक उस युवक ने उस भुने हुए सांप को खा लिया।

चिकित्सकों के उड़ गए होश 

भुने हुए सांप को खाने के कुछ देर बाद अतरसिंह की हालत खराब होने लगी। जिसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। फिर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो वह उस युवक को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। wine party के दौरान सांप खाने की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों के होश उड़ गए। जहां फिर उसका इलाज किया गया। करीब 12 घंटे बाद उस युवक को होश आया तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। शराब पार्टी के दौरान आग में भूनकर खाए गए सांप की चर्चा आस-पास क्षेत्र में बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.