खबर संसार, नई दिल्ली : अब वोडाफोन-आइडिया ने भी बढ़ा दिये अपने prepaid प्लान के दाम, पहले भारती एयरटेल ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने प्रीपेड प्लांस बढ़ोत्तरी कर दी। उसके एक दिन बाद ही वोडाफोन-आइडिया ने भी प्रीपेड टैरिफ के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ये बढ़े हुए प्लान्स 25 नवंबर 2021 से लागू हो जाएंगे। कंपनी ने अपने prepaid प्लान्स को 500 रुपये तक महंगा करने का फैसला किया है। यहां बता दें कि भारती एयरटेल ने सोमवार को अपने ग्राहकों के लिए प्रीपैड टैरिफ में इजाफा करने का एलान किया था।
ये होगे वोडाफोन-आइडिया के नये prepaid प्लान
वोडाफोन-आइडिया के prepaid प्लान्स की नई कीमतों के तहत अब ग्राहको की जेब पर इसका असर पड़ेगा। यहां बताते चलें कि कंपनी का सबसे सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके पहले ये प्लान 76 रुपये में मिलता था। इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम, 200 GB डेटा और एक पैसा प्रति सेकेंड के वॉयस टैरिफ का बेनेफिट मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
ये भी पढें- वरिष्ठ कांग्रेस नेता Manish Tewari ने कहा ‘कमजोर’ थी मनमोहन सरकार
149 रुपये का प्लान अब 179 रुपये में आएगा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और 2 GB डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। वहीं, कंपनी का 219 रुपये का प्लान अब 269 रुपये में उपलब्ध होगा। इस प्लान के तहत, 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और 1GB डेटा प्रति दिन का फायदा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 299 रुपये में आएगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।
399 का प्लान अब प्लान 479 रुपये का
इसके 399 रुपये वाले prepaid प्लान की कीमत अब बढ़ाकर अब 479 रुपये कर दी गई है। इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन का बेनेफिट मिलेगा। 449 रुपये का प्लान अब 539 रुपये में मिलेगा. इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है।
719 रुपये का हुआ 599 रुपये वाला प्लान
84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्लान कंपनी के सबसे ज्यादा पॉप्युलर प्लान्स में से एक है। प्लान में कंपनी हर दिन 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर कर रही है।


