खबर संसार, नई दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता Manish Tewari ने कहा कमजोर थी मनमोहन सरकार, कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपनी नई किताब पर पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि 26/11 वह समय था, जब पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। इतना ही नहीं अपनी किताब में Manish Tewari ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए लिखा कि भारत को उस समय अमेरिका की तरह ही जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी। बता दें कि किताब का नाम 10 Flash Points, 20 Years है।
ये भी पढें- जाने टोटल कितने का पड़ेगा Jio Phone Next, देखे फीचर
पाकिस्तान कार्रवाई न करके अपनी कमजोरी को दर्शाया
इतना ही नहीं मनीष तिवारी ने मनमोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया। उन्होंने किताब में लिखा है कि पाकिस्तान निर्दोष लोगों की हत्या करता है और उसे इसका कोई पछतावा भी नहीं होता। इसके बाद भी हम संयम बरतते हैं तो यह ताकत नहीं बल्कि कमजोरी की निशानी है। Manish Tewari ने 26/11 हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 हमले से की है। 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमलों में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस दिन लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी अरब सागर के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे।
Manish Tewari पहले भी उठा चुके हैं कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब Manish Tewari ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया हो। इससे पहले भी कई बार उनके बयानों से विवाद हुए हैं। हाल ही में सलमान खुर्शीद की किताब अयोध्या को लेकर विवाद हुआ था, अब मनीष तिवारी की किताब से एक नई बहस और विवाद शुरू हो गया है। यहां बताते चलें कि मनीष तिवारी पहले भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में कन्हैया कुमार की एंट्री पर भी सवाल उठाए थे। साथ में पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं।

