जी, हां आप ने सही पढ़ा़, हाल ही में मिली जानकारी के तहत सोनाक्षी सिन्हा भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं।एक रिपोर्ट को माने तो सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) जिन्हे डेट कर रहीं हैं वह सलमान खान के परिवार के सदस्य हैं और उन्ही के साथ सोनाक्षी सिन्हा रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि सलमान के परिवार के इस सदस्य का नाम बंटी सचदेवा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी बंटी से शादी करने की तैयारी कर रही हैं।
बंटी सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले
आपको बता दें कि बंटी सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं। सोनाक्षी और बंटी को अक्सर साथ में पार्टियों में स्पॉट किया जाता है ऐसे में अब दोनों की शादी की खबरें चर्चाओं में है। आपको बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) ने कहा था कि, ‘जब मैं स्कूल में पढ़ती थी, तो मुझे सच्चा वाला प्यार हो गया था। लेकिन ग्रेजुएशन कंप्लीट होते ही मेरा ब्रेकअप हो गया।
इस रिलेशनशिप को मैंने काफी सीरियसली लिया था जो 5 साल से ज्यादा वक्त तक चला था।’ वैसे सोनाक्षी ने उस लड़के के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन फिर भी लोग कयास लगा रहे हैं कि वो लड़का और कोई नहीं, बल्कि बंटी सचदेवा ही हैं। वैसे अब तक बंटी सचदेवा के साथ रिलेशनशिप सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) और बंटी सचदेवा को कई बार एक साथ पार्टियों में देखा जा चुका है और अब दोनों की शादी की खबरें फैंस को उत्साहित कर रहीं हैं।
इसे भी पढ़े-चावल का आटा सर्दियों में देगा आपको शानदार निखार, ऐसे बनाए फेस पैक
एक रिपोर्ट को माने तो सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) जिन्हे डेट कर रहीं हैं वह सलमान खान के परिवार के सदस्य हैं और उन्ही के साथ सोनाक्षी सिन्हा रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि सलमान के परिवार के इस सदस्य का नाम बंटी सचदेवा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी बंटी से शादी करने की तैयारी कर रही हैं।



