HomeCoronaराहत - कोविड के न्यू वैरियंट ओमिक्रोन के patient घर में ही...

राहत – कोविड के न्यू वैरियंट ओमिक्रोन के patient घर में ही हो रहे ठीक

खबर संसार, नई दिल्ली: राहत – कोविड के न्यू वैरियंट ओमिक्रोन के patient घर में ही हो रहे ठीक, दक्षिण अफ्रीका से फैले ओमिक्रोन कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी राहतभरी खबर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के चिकित्सकों ने कहा है कि ओमिक्रोन संक्रमण तो तेजी से फैल रहा है, लेकिन उसके ज्यादातर patient में लक्षण हल्के हैं।

patient में ओमिक्रोन के लक्षण बहुत ही हल्के

गौतेंग प्रांत के डाॅक्टरों को कहना है पिछले 10 दिनों में कोरोना के जो नये मामले आये थे। उसमें 81 फीसदी नये मामले गौतेंग से आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सतर्कता दिखाई है। दक्षिण अफ्रीकासे नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह राहत देना वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से इसका प्रभाव बेहद कम है। दक्षिण अफ्रीकी डाॅक्टरों का कहना है कि कोरोना के नये वायरस ओमिक्रोन के लक्षण patient में बहुत ही हल्के हो रहे हैं।

ये भी पढें- अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश के आदेश

ओमिक्रोन वायरस के लक्षण

इसमें मरीजों को सूखी खांसी, बुखार, फ्लू, पसीना आना, बदन में दर्द आदि लक्षण शामिल हैं। इन लक्षणों वाले patient में का इलाज घर में ही किया गया है। और पूर्णरूप से स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिन लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, उनकी स्थिति बहुत ही बेहतर है। कोविड के ज्यादातर मामले युवाओं में देखे गए हैं। चिकित्सकों ने कहा कि इस नये वायरस के लक्षण हल्के होते हैं। अभी जो मरीज आ रहे हैं उनमें बहुत हल्के लक्षण हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.