HomeNationalमहिला लिफ्ट लेने के बहाने बनाती थी लोगों को अपना शिकार, पुलिस...

महिला लिफ्ट लेने के बहाने बनाती थी लोगों को अपना शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा महिला लोगो से लिफट लेने के बहाने गाड़ी को रूकवाती थी और उसके दो साथी उस गाड़ी में घुस जाते थे और फिर मारपीटर कर गाड़ी, नकदी और मोबाइल लूट लेते थे।

बताते चले की बुढ़मू थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह की महिला सरगना सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच चारपहिया वाहन, छह मोबाइल और 34500 रुपये नकदी बरामद किये हैं।

पूरी टीम को किया गिरफतार

ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम फरीद खान, लवली सिंह, शिवकुमार, असफाक अंसारी, अजहर और मुस्ताक आलम हैं। लवली सिंह पटना की रहने वाली है और वह लिफ्ट लेने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देती थी।

उल्लेखनीय है कि सदर थाना क्षेत्र के खिजुर टोला बस्ती निवासी सलामत अंसारी उर्फ रकीब की डिजायर कार को 27 नवम्बर को उसके चचेरा भाई चांद खान से शादी में मेहमान बनकर शामिल हुए दो लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया था।

इसे भी पढ़े-ओमिक्रोन को लेकर UP government ने की नई गाइडलाइन जारी

28 को शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह सात बजे चांद नहाने के लिए गाड़ी लेकर नदी की ओर जा रहा था, उसी वक़्त शादी में शामिल हुए दो अनजान लड़के, जो रात में भी शादी में नाच रहे थे, कार में जबरन बैठ गए कुछ दूर जाने के बाद कार चला रहे चांद के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल लूट लिया और उसे भगा दिया।

पूछताछ में बताया गाड़ी लूट ली

पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपराधियों ने गाड़ी लूट ली। बाद में पुलिस ने शादी वीडियो के आधार पर छापेमारी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक से की गई पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि बिहार की रहने वाली गिरोह की सरगना एक महिला है, जो हजारीबाग के एक होटल में ठहरी हुई है।

उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य युवक गाड़ियों की चोरी कर उसके हवाले करते हैं, जिसे वह महिला बिहार में खपाती है। इतनी जानकारी होने के बाद कार्रवाई करते हुए महिला दारोगा गुलाब ने हजारीबाग के होटल में ठहरी गिरोह की सरगना महिला को गाड़ी देने की बात बोलकर बुलवाई उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से टीम एक के बाद एक गिरोह के आधा दर्जन लुटेरों को धर दबोचा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.