HomeCorona5-12 years के बच्चों को कोराना वैक्सीन लगनी शुरू, मिली राहत

5-12 years के बच्चों को कोराना वैक्सीन लगनी शुरू, मिली राहत

खबर संसार, पटना: 5-12 years के बच्चों को कोराना वैक्सीन लगनी शुरू, मिली राहत, कोरोना के नये वेरियंट आमिक्रोन को देखते हुए अमेरिका में बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। वैक्सीन लगने के साथ ही अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। 5-12 years के बच्चों को फाइजर का टीका लगया जा रहा है। बता दें कि ओमिक्रोन के संक्रमण को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर निकलने पर अमेरिका में पाबंदी लगी थी। अब जाकर परिजनों की कुछ चिंता कम हुई है।

ये भी पढें- लालू यादव के घर बजने जा रही शहनाई, गुरुवार को होगी engagement

इधर बच्चों का कहना है कि हम लोग कई दिनों से कैद होकर रह गए थे। लेकिन अब फाइजर की वैक्सीन आ जाने बाद वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। अब हम फिर से घर के बाहर जाकर दोस्तों से मिल सकेंगे। बताते चलें कि अमेरिका में बीते एक सप्ताह में करीब 01 लाख मामले सामने आ चुके हैं। तो वहीं मरने वालों का भी आंकड़ा 1000 के आसपास हो गया है। ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक ये करीब 22 देशों में फैल चुका है और इस वैरियंट के अब तक 432 मामले भी सामने आ चुके हैं।

तेजी से बढ़ रहा 5-12 years के बच्चों में संक्रमण 

इधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बच्चों में संक्रमण को लेकर एक अहम जानकारी दी है। WHO के यूरोपीय कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि 5-12 years के बच्चों में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बीते कोरोना लहर की तुलना में मौतों की संख्या में काफी कमी देखी गई है। साथ ही उन्हें आगाह किया गया है कि है कि 53 देशों में बीते दो माह में कोरोना के मामले और मौतों की संख्या दो गुनी हो गई है। ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.