HomeEntertainmentउत्तराखंड की नौ वर्षीय बांसुरी वादिका आहना सचदेव को राष्ट्रीय पुरस्कार

उत्तराखंड की नौ वर्षीय बांसुरी वादिका आहना सचदेव को राष्ट्रीय पुरस्कार

खबर संसार हल्द्वानी। उत्तराखंड की नौ वर्षीय बांसुरी वादिका आहना सचदेव को राष्ट्रीय पुरस्कार। जी हा स्वर संगम संगीत संस्थान हल्द्वानी के आचार्य हरीशचंद्र पंत की सबसे कनिष्ठ बांसुरी वादिका शिष्या आहना सचदेव ने अपने उत्कृष्ट बांसुरी वादन से राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित कर उत्तराखंड का मान बढा़या है।

उत्तराखंड की नौ वर्षीय बांसुरी वादिका आहना सचदेव को राष्ट्रीय पुरस्कार

ताते चले कि संगीत मिलन-वाइस औफ इंडिया द्वारा देश के 12 राज्यों के 25 शहरों व श्री लंका व यू.के. के प्रतिभावान बाल -युवा कलाकारों का चयन करके उनके मध्य 2 से 5 दिसम्बर तक “क्लासिकल वाइस औफ इंडिया-2021” औनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वाद्य प्रतियोगिता में श्रीमती-श्री सुमित सचदेव की प्रति- भावान पुत्री आहना सचदेव जो निर्मला कान्वेंट स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा हैं ने राग देश व राग यमन की प्रस्तुति कर तृतीय राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित किया। जिसमें कुशल तबला संगति चन्द्रादित्य सती द्वारा दी गयी

विगत डेढ़ वर्ष से कोविड-19के कारण नियमित प्रशिक्षण के अभाव में यह असाधारण उपलब्धि है।। मुम्बई के प्रसिद्ध उद्योगपति व संगीत पारखी श्री के.गनेश कुमार इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे ।आचार्य हरीश चन्द्र पंत के अनेक बांसुरी वादक शिष्य देश-विदेश में अपना कला प्रदर्शन कर चुके हैं।महिला बांसुरी वादिकाओं में डा.विधि बिष्ट, आरोही, आजकल फ्रांस में एम.एस.कर रही दीप्ति पंत तथा किरण बिष्ट जो अब प्रसिद्ध बांसुरी वादक पं हरि प्रसाद चौरसिया से मुम्बई में उच्च शिक्षा लेरही हैं ,प्रमुख है।।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.