HomeEntertainmentउर्फी जावेद का संस्कारी लुक देख फैंस चौंके, फैंस का दिल हुआ...

उर्फी जावेद का संस्कारी लुक देख फैंस चौंके, फैंस का दिल हुआ बाग-बाग

नई दिल्ली, खबर संसार। उर्फी जावेद अपने फैंस और ट्रोल्स को चौंकाने में भी पीछे नहीं हैं। आम तौर बेहद भड़काऊ और बेढब लिबास में नजर आने वाली उर्फी जावेद ने जब मंगलवार को पीले रंग की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में पोज देते नजर आयीं तो फैंस का दिल बाग-बाग हो गया।

वहीं ट्रोल्स हैरत में पड़ गये। उर्फी को ऐसे ट्रेडिश्नल लिबास में देख उन्हें यकीन नहीं हुआ कि एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट को ऐसे देख रहे हैं। जाहिर है, कमेंट्स की झड़ी लग गयी, मगर इस बार उर्फी की खिंचाई से अधिक कमेंट्स तारीफों वाले रहे।

साडी में शेयर की तस्वीर

उर्फी ने इन तस्वीरों के साथ बताया कि उनकी तबीयत नासाज है और वो नया साल बिस्तर में सोते हुए गुजारेंगी, जैसा कि वो हमेशा से चाहती थीं। उर्फी की फोटो पर कई फैंस ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जाहिर किया तो कई ने फायर इमोजी बनाकर कहना चाहा कि इंटरनेट पर आग लगा दी है।

ये भी पढें-  उत्तर प्रदेश 31 March 2022 तक कोरोना प्रभावित प्रदेश घोषित

एक ट्रोल ने लिखा- पहली बार यह सुंदर लग रही है। एक फैन ने पूछा कि आपके बाल बहुत सुंदर हैं। इसका राज क्या है। एक और फैन ने लिखा कि इससे सुंदर और क्या होगा। एक यूजर ने लिखा- वाकई, कमाल लग रही हो। कुछ फैंस ने उर्फी के बीमार होने पर चिंता भी जाहिर की।

तालिबान को लेकर कही यह बात

उर्फी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से भी चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस ने बीबीसी न्यूज की एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें तालिबान ने महिलाओं को अकेले लम्बी दूरी की यात्रा करने से बैन कर दिया है। इस पर उर्फी ने लिखा- तालिबान के गिरने के लिए दुआ कर रही हूं। अपने मजहब को दूसरों पर थोपना बंद करो। उर्फी, अक्सर अपनी पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, ट्रोलिंग से उन्हें बहुत फर्क नहीं पड़ता है और अपने अंदाज में वो आगे बढ़ती रहती हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.