HomeNationalSeptember 2022 तक मिलेगा कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष

September 2022 तक मिलेगा कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष

खबर संसार नई दिल्ली: September 2022 तक मिलेगा कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद की बहुत दिनोें से तलाश है, शायद अब ये तलाश जल्द की खत्म होने जा रही है। ये जानकारी कांग्रेस संगठन चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी को September 2022 तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल इस समय पार्टी के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी संभाल रही हैं। पार्टी ने अक्टूबर में ही घोषणा कर दी थी कि अध्यक्ष पद के लिए अगस्त और सितंबर के बीच चुनाव होंगे।

ये भी पढें- Arjun Kapoor सहित ये बाॅलीवुड एक्टर्स भी कोरोना पाॅजिटिव

राहुल गांधी के नाम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार

मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि सदस्यता को 31 मार्च तक खत्म कर लिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अध्यक्ष का चुनाव सितंबर तक हो जाएगा, हम समय पर काम खत्म कर लेंगे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद AICC का सेशल बुलाया जाएगा, जिसमें CWC के चुनाव को लेकर फैसला होगा। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। मिस्त्री ने बताया कि जहां तक अध्यक्ष के रूप में उनके नाम का सवाल है, तो मैं किसी एक नाम के बारे में नहीं बोल सकता। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं, उसी पर निर्भर करेगा कि चुनाव कैसा होगा।

September 2022 कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया जाएगा

CWC ने अक्टूबर में ही बैठक की थी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी। जब मधुसूदन मिस्त्री से कांग्रेस राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये मैं नहीं जानता कौन बनेगा कौन नहीं, ये ऑथिरिटी डिसाइड करेगी लेकिन September 2022 तक कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.