खबर संसार मुंबई : Arjun Kapoor सहित ये बाॅलीवुड एक्टर्स भी कोरोना पाॅजिटिव, देश में आमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। जिसके चलते बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। साथ ही अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
ये भी पढें- Driving license बनवाने के लिए अब इन झंझटों से मिलेगी मुक्ति
Arjun Kapoor व अंशुला दोबारा कोरोना पाॅजिटिव
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ये चारो लोग घर पर ही क्वारनटीन हो गए हैं बता दें, अभी कुछ समय पहले करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। बता दें कि Arjun Kapoor और अंशुला को दोबारा कोरोना हुआ है। इससे पहले बीते साल 2020 में भी दोनों को कोविड संक्रमण हो गया था।
रणवीर शौरी भी कोरोना पाॅजिटिव
ओमिक्रोन की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने भी कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले मंगलवार को रणवीर शौरी ने एक दिन पहले खुलासा किया था कि गोवा में छुट्टी से घर लौटने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यानी रणवीर शौरी भी कोरोना से संक्रमित हैं और क्वारंटीन में हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के अलावा उनकी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कपूर के घर भी क्रिसमस पार्टी हुई थी। पार्टी के दौरान अर्जुन और मलाइका साथ नजर आए थे।
