खबर संसार, नई दिल्ली : 3 January से 15 से 18 साल के किशोरों को ऐसे लगेगा कोरोना का टीका, कोरोना महामारी के बीच अब बच्चों की भी वैक्सीन आ गई है, 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी है, तो ऐसे अभिभावक सोच रहे होंगे कि आखिर बच्चों को टीका लगेगा कैसे, इसके लिए आपको 3 January से रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। ऐसे में आपके मन में बहुत से सवाल होंगे। बता दें कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए आपको को-विन ऐप का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसके लिए बच्चों के आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। उनका टीका स्कूल के पहचान पत्र से ही लग जाएगा।
ये भी पढें- नैनीताल के गंगरकोट के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 छात्र कोरोना संक्रमित
3 January से 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार आज 3 January से 15 से 18 साल के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए केवल को-वैक्सिन कोविड-19 रोधी टीके का विकल्प होगा। दिशानिर्देश के अनुसार, ‘ऐसे लाभार्थियों के लिए टीकाकरण के लिए विकल्प केवल कोवैक्सिन का होगा, क्योंकि 15 से 17 साल के आयु वर्ग के लिए आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीका केवल यही है।’
ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
- आनलाइन वैक्सीन Slot बुक करने के लिए CO-WIN ऐप ओपन करें।
- फिर आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड एंटर करना होगा और वहां आपके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट ओपन होगी।
- ऐप ओपन होने के बाद बच्चे की डिटेल मांगी जाएगी। इसमें नाम और उम्र शामिल है।
- इसके बाद बच्चों की ID मांगी पूछेंगे। यदि आधार कार्ड न हो तो स्कूल ID कार्ड की डिटेल सबमिट करनी होगी।
- इसके बाद अपने अनुसार तारीख और समय का चयन करें और Slot बुक करें।
- स्लाॅट बुक होने के बाद आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।


