HomeUttarakhandनैनीताल के गंगरकोट के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 छात्र कोरोना संक्रमित

नैनीताल के गंगरकोट के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 छात्र कोरोना संक्रमित

नैनीताल, खबर संसार। नैनीताल के गंगरकोट में जवाहर नवोदय विद्यालय के 85 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए र्हैं, जिससे प्रशासन को इस विद्यालय को लघु निषिद्ध क्षेत्र घोषित करना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के 11 छात्रों के हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 496 छात्रों और विद्यालय के कर्मचारियों के नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि छठी से 12वीं कक्षा के 85 छात्र शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

496 छात्रों का नमूना जांच के ल‍िए भेजा

उन्होंने बताया कि छात्रों को विद्यालय में पृथक रखा गया है और विद्यालय को लघु निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जल्द ही यह फैसला लेगा कि उन छात्रों को घर भेजा जाए या नहीं, जो जांच रिपोर्ट में संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

मुंबई-गोवा क्रूज शिप पर क्रू सदस्य संक्रमित, 2000 से अधिक यात्रियों का हुआ कोरोना टेस्ट

मुंबई, खबर संसार। मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना से संक्रमित पाया गया है। क्रूज पर सवार 2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जा रही है। जहाज पर कोविड संक्रमित क्रू सदस्य को पृथकवास में रखा गया है।

पीपीई किट से लैस एक मेडिकल टीम 2000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का आरटी-पीसीआर परीक्षण करने पहुंची थी। उनके परिणाम का इंतजार है। अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से नहीं उतरने को कहा है।

इसे भी पढ़े-यूपी के वर्तमान सीएम के election लड़ने ऐलान के बाद पूर्व सीएम का भी बदला मन

क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी। क्रू सदस्य एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू सदस्य संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.