HomeNationalयहां खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

यहां खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों के खुलने का ऑड-इवन सिस्टम भी खत्म होगा। राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) को एक प्रस्ताव भेजा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना (Corona in Delhi) के बढ़ते मामले को देखते हुए 8 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। अगर उपराज्यपाल इन फैसलों को मंजूरी दे देते हैं तो ये नए नियम कल से लागू हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े−परिवारवाद व तुष्टिकरण की Politics खत्म करने को अखिलेश ने उठाया ये कदम

जाने क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा जानें

सीएम केजरीवाल ने बैठक में बाजारों में दुकानों के खुलने के ऑड-ईवन सिस्टम को भी खत्म करने को मंजूरी दे दी है। बैठक में निजी ऑफिस भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने को लेकर सहमति बनी है।

उपराज्यपाल अनिल बैजल को इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भेजा गया है। बैठक में सरकारी ऑफिस को वर्क फ्रॉम होम (WFH) ही चलते की सिफारिश की गई है। बैठक में वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने को तो मंजूरी दी गई है लेकिन नाइट कर्फ्यू लागू रखने पर सहमति बनी है।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने की तैयारी के बीच देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब साढ़े तीन लाख नए मरीज सामने आए हैं। इस बीच दिल्ली में कल कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कुछ दिन पहले कहा था कि राज्य में कोरोना का पीक गुजर चुका है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.