खबर संसार, देहरादून : 39 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, Daughter ने लिया जन्म, बाॅलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व उनके पति निक जोनस माता-पिता बन गए। प्रिंयका चोपड़ा सरोगेसी मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर एक बच्चे ने जन्म लिया है, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह बेटा है या Daughter।
ये भी पढें- 48 hours में यहां पर होगी जमकर बारिश व बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड
खबरो की माने तो बेटी ने जन्म लिया है। 21 जनवरी की रात वे सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। बता दें कि बच्चा अप्रैल में होने वाला था, लेकिन बच्चा 12 हफ्ते समय से पहले ही हो गया। इससे पहले प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी सहित कई बॉलीवुड और हॉलीवुड के स्टार्स है, जिन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया।
2018 में हुई प्रियंका चोपड़ा की शादी
रिपोर्ट के मुताबिक 39 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा और 29 वर्षीय निक जोनस का बच्चा पिछले हफ्ते ही पैदा हो गया था लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी देर से दी। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और कपल काफी वक्त से एक साथ बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे। निक जोनास और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की Daughter हुई है। सोशल मीडिया पर कपल को बधाई मिल रही है, ये जोड़ा पिछले काफी दिनों से बच्चा पैदा करना चाहते थे, लेकिन उनके व्यस्त जीवन ने उन्हें रोके रखा। शेड्यूल काफी बिजी होने के कारण उन्होंनेे सेरोगेसी का सहारा क्यों लिया।
सरोगेसी के जरिए Daughter का जन्म
बता दें कि जिस महिला ने प्रियंका और निक के बच्चे को जन्म दिया है, ये उस महिला की पांचवीं सरोगेसी है। प्रियंका और निक सरोगेसी से पहले महिला से कई बार मिल चुके थे। प्रियंका और निक को वास्तव में वह महिला पसंद आई, जिसके बाद दोनों से उसी महिला से सरोगेसी लिया।



