खबर संसार, देहरादून : 48 hours में यहां पर होगी जमकर बारिश व बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड , इन दिनों उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों सहित मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है, कहीं बारिश तो कही बर्फबारी हो रही है, बर्फबारी देखने के लिए कई पर्यटक इन वादियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। तो वहीं हिल स्टेशनों पर बर्फबारी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 48 hours से ठंड का कहर लगातार जारी है।
ये भी पढें- पुलिस की बड़ी सफलता,60 लाख की हीरोईन मय तस्कर
यूपी व उत्तराखंड में अगले 48 hours में बारिश
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली और ओलों के साथ भी आंधी की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं इसके अलावा चमोली जिले में ऊंची पहाड़ियों पर फिर बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले 48 hours में बारिश हो सकती है। जिसके कारण अगले सप्ताह राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
अगले 2-3 दिन पहाड़ी जिलों भी बर्फबारी
मसूरी, नैनीताल और चारधाम समेत आसपास की चोटियों में भारी बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में दिन भर लगातार बारिश होती रही। राज्य के मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि पहाड़ी जिलों भी बर्फबारी जारी रह सकती है और मैदानी इलाकों में छिटपुट जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2-3 दिन बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है।
आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे ठंड दूर होने लगती है, लेकिन इस बार मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक सप्ताह तक उत्तरखंड समेत उत्तर प्रदेश प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं अगले 48 hours तक तेज हवा और गरज के साथ प्रदेश में बारिश हो सकती है।
