खबर संसार, नई दिल्ली : रात 10 बजे के बाद passengers के लिए रेलवे ने जारी किये नये नियम, अगर आप को रात को ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो इसके लिए रेलवे बोर्ड ने आपकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए सभी जोनल को दिशा-निर्देश जारी किये हैं कि अगर कही कोई परेशानी आती है तो passengers शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें- उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 4759 कोरोना infected, 36 की मौत
न हो passengers को कोई परेशानी
बता दें कि रात को यात्रा करते समय कई बार passengers कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज आवाज में बात करना, तेज संगीत बजना, रात 10 बजे के बाद लाईट आन रखना आदि कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यात्रियों को आरामदायक और सुखद सफर बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने शिकायत दर्ज करने के लिए जोनल रेलवे को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। जिससे यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी न हो।
रेलवे नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
बताते चलें कि कई महीनोें से रेलवे को इस तरह की कई शिकायतें मिल रही थीं लेकिन इस बारे में कोई नियम नहीं था। अब रेलवे ने passengers की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने तय किया है कि ऐसी कोई शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और ट्रेन स्टाफ की जवाबदेही भी तय की जा सकती है।
रात 10 बजे के बाद रेलवे के नये नियम
- कोई यात्री तेज आवाज बता नहीं करेगा और न ही तेज म्यूजिक नहीं सुनेगा।
- रात 10 बजे के बाद नाइट लैंप को छोड़कर सभी लाइटें बंद करनी होंगी।
- सह-यात्री की शिकायत पर कार्रवाई की जा सकती है।
- टीटीई जैसे चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ के जवान, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ और मेंटेनेंस स्टाफ रात में अपना काम शांतिपूर्वक करेंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- रेलकर्मी 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विकलांगों और अविवाहित महिलाओं की जरूरत पड़ने पर पूरी मदद करेंगे।
- रेलवे ने एक विशेष अभियान भी चलाया, जिसमें ऑनबोर्ड रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को शिष्टाचार का पालन करने, बिना ईयरफोन के संगीत सुनने या फोन पर जोर से बात करने से बचने की सलाह दी।

