HomeEntertainmentसमंदर किनारे शॉर्ट्स में कैटरीना कैफ ने की मस्ती, किसके साथ पहुंची...

समंदर किनारे शॉर्ट्स में कैटरीना कैफ ने की मस्ती, किसके साथ पहुंची मालदीव?

नई दिल्ली, खबर संसार। कैटरीना कैफ ने फैंस के लिए अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह समंदर किनारे मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं। फ्लॉवरी पैटर्न वाले शॉर्ट्स पहने कटरीना खुले बालों में नजर आ रही हैं। कटरीना कैफ का ये बोल्ड लुक और उनकी कातिल हंसी फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

कैटरीना कैफ की ये खूबसूरत तस्वीरें मालदीव में क्लिक की गई हैं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके साथ पति विकी कौशल नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि उनके हाथों में मेहंदी नहीं दिख रही है इसलिए ये फोटोज हनीमून के दौरान की नहीं हैं। तो फिर अभी कटरीना आखिर किसके साथ मालदीव पहुंची हैं?

इसे भी पढ़े−महिला पीठासीन, मतदान अधिकारियों को एमबीपीजी कालेज में दिया गया प्रशिक्षण

कैटरीना कैफ की पसंदीदा जगह है मालदीव

या फिर ये तस्वीरें पुरानी हैं और कैटरीना ने इन्हें अभी शेयर किया है? इस सवाल का जवाब मिलना अभी बाकी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने लिखा, ‘माय हैप्पी प्लेस।’ कटरीना कैफ ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में समंदर की लहरों, सूरज और नारियल के पेड़ वाले इमोजी बनाए हैं।

क्यूट होना क्राइम होता तो आप जेल में होतीं

एक यूजर ने लिखा, ‘अगर क्यूट होना क्राइम होता तो आप जेल में होतीं।’ एक अन्य फैन ने कटरीना की तारीफ करते हुए लिखा, ‘करोड़ों दिलों की रानी हो आप।’ बेहिसाब फैंस हर्ट और फायर इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि पिछले साल कटरीना कैफ अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकी कौशल संग शादी के बंधन में बंध गई थीं।

कटरीना की हनीमून फोटोज में दिखी थी मेहंदी

दोनों हनीमून के लिए मालदीव गए थे और वहां से कटरीना ने अपनी एक बहुत खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। नीले समंदर के बैकग्राउंड में कटरीना कैफ ने अपने मेहंदी वाले हाथ दिखाए थे। कटरीना कैफ ने चूड़ा पहना हुआ था और एक हर्ट इमोजी के साथ अपनी इस तस्वीर को उन्होंने शेयर किया था। उनकी इस फोटो पर 50 लाख से ज्यादा लाइक्स आए थे।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.