HomeCrimeग्राहक बनकर QR कोड से ठगी करता था ठग अभी तक 25...

ग्राहक बनकर QR कोड से ठगी करता था ठग अभी तक 25 लाख का लगाया चूना

नई दिल्ली, खबर संसार। डिजिटल ट्रांजेक्शन में हेरफेर कर एक शख्स ने करीब 7 से ज्यादा राज्यों के जौहरी और होटल व्यवसायियों को 25 लाख रुपये का ठगी कर चूना लगा दिया। अगर आप भी अपने ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेते हैं, तो आपके साथ कभी भी इस तरह की ठगी हो सकती है।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक व्यक्ति को अलग-अलग राज्यों में कुछ जौहरी और होटल व्यवसायियों के QR कोड के साथ छेड़छाड़ करके 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुब्रमण्यम रामकृष्ण अय्यर नाम का आरोपी ज्वैलरी आइटम खरीदता था या होटल में कमरे बुक करता था और फिर पैसे का भुगतान करते समय डिजिटल पेमेंट मोड से छेड़छाड़ करता था।

इसे भी पढ़े-इस वेब सीरीज में टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ ने तोड़ दिए सारे बोल्डनेस का रिकार्ड

आरोपी ने लोगों को ऐसे लगाया 25 लाख का चूना

बेहद शातिर तरीके से ठगी को अंजाम दिया जाता था। आरोपी पैसे की कमी के कारण खरीद या बुकिंग के लिए अपना पेमेंट फेल होने के बाद, किसी अन्य अकाउंट में 1 रुपये का पेमेंट करता था। पुलिस ने एजेंसी को बताया कि इसके बाद वह सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन के साथ छेड़छाड़ करता था और पेमेंट पाने वाले का नाम और अमाउंट बदल देता था ताकि पेमेंट सक्सेसफुल जैसा दिखाई दे।

इसके बाद आरोपी ठगी के शिकार लोगों को यह दिखाने के लिए कि भुगतान हो गया है, छेड़छाड़ किए गए लेन-देन का स्क्रीनशॉट दिखाता था। 33 साल के इस शातिर आरोपी ने असफल और सफल लेनदेन दोनों को मर्ज करने के लिए कुछ ऐप का उपयोग किया और एक तीसरा स्क्रीनशॉट बनाया जो सफल पेमेंट जैसा दिखाई देता था।

करीब 7 राज्यों में ठगी को अंजाम दिया गया
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों के 14 जौहरी और 32 होटल व्यवसायियों के साथ धोखाधड़ी की थी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.