HomeUttarakhandएमबीपीजी कालेज में 300 मतदान कार्मिकों को संयुक्त रूप से दिया गया...

एमबीपीजी कालेज में 300 मतदान कार्मिकों को संयुक्त रूप से दिया गया प्रशिक्षण

हल्द्वानी, खबर संसार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एंव जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन के क्रम में प्रशिक्षण नोडल अधिकारी/ परियोजना निदेशक अजय सिंह ने मंगलवार को महिला कार्मिक को एमबीपीजी कालेज में 300 मतदान कार्मिकों को संयुक्त रूप प्रशिक्षण दिया गया।

इसे भी पढ़े-मतदेय स्‍थलों के लिए सीयू तथा वीवीपैट भेजे गए, 106 सेक्‍टर मजिस्‍टेट बनाए गए

मतदान के दौरान चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखें

श्री सिंह ने कहा कि टीम में सभी अधिकारी/कर्मचारी आपस में समन्वय बनाये व एक दूसरे के सम्पर्क में रहने के लिए मोबाईल नम्बरों को आपस में आदान प्रदान करें। उन्होेने कहा कि कोई भी कर्मचारी अपना मोबाईल बन्द न रखे साथ ही मतदान के दौरान चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता बनी रही इस तर्ज पर कार्य करने की जरूरत होगी।

उन्होने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान उच्चस्तरीय अधिकारियों से निदान कराना सुनिश्चित करें, उन्होने कहा कि मतदान टीम को चैक लिस्ट या पोलिंग से सम्बन्धित जो भी सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी उसे ध्यानपूर्वक चैक कर लें साथ ही पूरी टीम चुनाव में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम, वीवीपैट का भी भली भाति निरीक्षण करें।

इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम व वीवीपैड का प्रशिक्षण महिला कार्मिकों को   विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने की प्रकिया के अलावा बी.यू.,सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.