HomeUttarakhandउत्तराखंड में नकली दवाइयों की factory का भंडाभोड़, 10 हिरासत में

उत्तराखंड में नकली दवाइयों की factory का भंडाभोड़, 10 हिरासत में

खबर संसार, काशीपुर : उत्तराखंड में नकली दवाइयों की factory का भंडाभोड़, 10 हिरासत में, ऊधमसिंह नगर के काशीपुर कुंडा क्षेत्र के एक मकान में नकली दवाइयों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। कुंड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नकली दवाइयों के साथ राॅ मैटेरियल भी बरामद कर लिया। साथ ही 10 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। इस बात की जानकारी स्वयं एसएसपी वरिंदरजीत सिंह ने दी।

ये भी पढें- vandana singh का कांग्रेस से इस्तीफा, बोलीं कांग्रेस में हो रही टिकट की दलाली

जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में factory लगाकर ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस बल ने जब इस फैक्ट्री में छापा मारा तो मौके पर करोड़ों की सिप्ला व अन्य कंपनियों की नकली दवाओं की बड़ी खेप मिली।

factory में लगी थीं 50 लाख की मशीनें

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए नकली दवाओं के जखीरे की कीमत 2 करोड़ रुपए और factory में लगी हुई मशीनों की कीमत 50 लाख आंकी गई है। पुलिस को मौके पर 14 पेटी यूरिमैक्स डी, 10 रैपर के कट्टे सिप्ला कंपनी, 10 कट्टे डाई बेसिस, 6 कट्टे मेड स्टार्च, 2 कट्टे माइक्रो क्रिस्टलाइन सैल्यूकोज, 4 कट्टे मैग्निशियम स्टीरेट, 2 प्लास्टिक की थैली, यूरीमैक्स डी की खुली गोलियां 65 किलो बरामद की गई हैं।

10 लोग हिरासत में

कुंडा पुलिस ने नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री से 10 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है, जिनमें विपिन कुमार, सहदेव गुप्ता, देवराज गुप्ता, रविंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, वासुदेव, जगमोहन वर्मा, सचिन कुमार, उदित कुमार और पाकेश बताया। पुलिस ने अभियुक्त विपिन कुमार के विरुद्ध थाना भगवानपुर कोतवाली गंगनहर, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की और जनपद हरिद्वार में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.