खबर संसार, देहरादून : …जब Harish Rawat बोले, मै भौकूंगा भी, जरूरत पड़ी तो भी काटूंगा भी, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देजनर नेताओं में वार-पलटवार का राजनीतिक खेल जारी हैं। जब केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखी टिपप्णी की तो Harish Rawat इस बात पर मुखर हो गए। उन्होंने आज रविवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं उत्तराखंड के लिए भौकूंगा भी और जरूरत पड़ी तो काटूंगा भी।
ये भी पढें- 49 वर्षीय सांसद Aamir Liaquat ने 18 साल की लड़की से रचाई शादी
उत्तराखंड के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा : Harish Rawat
हालांकि Harish Rawat ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी और गृहमंत्री समेत भाजपा के सभी नेताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता पर आए दिन लट्ठ पर लट्ठ बरसा रहे हैं। कहा कि मैं हमेशा उत्तराखंड के हित के लिए हमेशा बोलूंगा और यदि उत्तराखंड के हितों की लूट मचेगी तो थोड़ा काटूंगा भी।
कांग्रेस बोली माफी मांगे अमित शाह
कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और सामान्य नैतिक मूल्यों को अपमानित करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उत्तराखंड की जनता और पूर्व सीएम Harish Rawat से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह व गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी केंद्रीय गृहमंत्री ने के बोले शब्दों का पर कड़ी निंदा की है और कहा कि एक सभ्य समाज में ऐसे शब्द स्वीकार्य नहीं हो सकते।


