खबर संसार, नई दिल्ली : 49 वर्षीय सांसद Aamir Liaquat ने की 18 साल की लड़की से रचाई शादी, डाॅ. आमिर लियाकत हुसैन जो पाकिस्तान के सांसद हैं। वह दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। कारण ये है कि Aamir Liaquat अभी कुछ दिनों पहले ही 18 वर्षीय सईदा दानिया शाह से तीसरा निकाह किया है। सईदा दानिया शाह पंजाब के लोधरन में एक सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिनका रोमांटिक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं।
ये भी पढें- 19 February से फिर बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी
Aamir Liaquat लोकप्रिय टीवी होस्ट भी
यहां बताते चलें कि Aamir Liaquat हुसैन एक सांसद के साथ-साथ पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी होस्ट भी हैं और प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि, आमिर लियाकत हुसैन ने जिस दिन अपनी दूसरी बीवी से तलाक लिया है, उसी दिन उन्होंने सईदा दानिया शाह से तीसरी शादी रचाई। 10 फ़रवरी को ही आमिर लियाक़त हुसैन ने अपनी तीसरी शादी की जानकारी दी.
आमिर लियाकत की दूसरी पत्नी टूबा अनवर
गौरतलब है कि टीवी होस्ट, 28 साल की सैयद टूबा अनवर और लियाकत हुसैन ने 2018 में दूसरी शादी की थी। लेकिन ये दोनों पिछले 14 महीने से अलग-अलग रह रहे थे और अभिनेत्री टूबा ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री टूबा ने लिखा है कि, वो पिछले 14 महीनो से अलग-अलग रह रहे थे और उन्होंने आमिर लियाकत हुसैन से तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने लिखा कि, सुलह की कोई उम्मीद नहीं थी, लिहाजा उन्होंने अदालत से खुला तलाक, लेने का विकल्प चुना है।
फोन पर ही दिया था पहली पत्नी को तलाक
आमिर लियाकत हुसैन ने जब दूसरी शादी की थी, उस वक्त उनकी पहली पत्नी सईद बुसरा इकबाल ने आरोप लगाया था कि, आमिर लियाकत ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया था। सईद बुसरा ने बताया था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उसकी जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि, अचानक उनकी जिंदगी में भूचाल कैसे आ गया। उन्होंने कहा था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उन्हें काफी गहरी ठेस पहुंची है।



