HomeNationalअब गैस के साथ ये सामान भी मगांं सकते है अपने घर,...

अब गैस के साथ ये सामान भी मगांं सकते है अपने घर, होगी होम डिलिवरी

नई द‍िल्‍ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा अब गैस के साथ ये सामान भी मगांं सकते है अपने घर, होगी होम डिलिवरी, अगर आपके यहां इंड‍ियन ऑयल का गैस कनेक्‍शन है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। अब आपके यहां स‍िलेंडर लेकर आने वाला ड‍िलीवरी ब्‍वॉय गैस के साथ घर की जरूरत का दूसरा सामान भी लेकर आएगा। यानी आपको सामान लेने के ल‍िए बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी।

डाबर और IOCL का करार

दरअसल, एफएमसीजी प्रोडक्‍ट बनाने वाली कंपनी डाबर इंड‍िया (Dabur India) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिम‍िटेड (IOCL) के साथ एक करार क‍िया है। इस करार के तहत इंड‍ियन ऑयर के ड्रिस्‍ट्रीब्‍यूटर डाबर कंपनी के प्रोडक्‍ट की ब‍िक्री कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : जंग शुरू: यूक्रेन छोड़ने की होड़ मची, fighter jets ने मचाई तबाही

14 करोड़ ग्राहकों को होगा फायदा

डाबर और इंड‍ियन ऑयल की तरफ से बुधवार को जारी बयान में बताया गया, इस भागीदारी से देशभर में इंडेन रसोई गैस (LPG) के करीब 14 करोड़ ग्राहकों तक डाबर के अलग-अलग तरह के प्रोडक्‍ट की आसान पहुंच होगी।

सीधे घर पर म‍िलेगा सामान

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘इस गठजोड़ के तहत इंडियन ऑयल के इंडेन एलपीजी वितरक डाबर के लिये खुदरा कारोबार भागीदार बनेंगे। वे अपने डिलिवरी कर्मियों के जर‍िये डाबर के सभी प्रोडक्‍ट की बिक्री सीधे अपने एलपीजी ग्राहकों के परिवार को करने में मदद करेंगे।’

ये भी पढें- आरटीओ चौकी पुलभट्टा थाना होने के बावजूद लापरवाही

इसके ल‍िये इंडियन ऑयल और डाबर तकनीकी और प्रणाली एकीकरण का काम कर रहे हैं। इस पहल से डाबर को इंडियन ऑयल के बड़ी संख्या में भारतीय घरों तक पहुंच का लाभ मिलेगा। इंडियन ऑयल के 12,750 इंडेन वितरक और 90,000 से अधिक डिलिवरी कर्मचारी हैं जो 14.3 करोड़ परिवार की रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करते हैं।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.