HomeUttarakhandखुल गए भागवान Jageshwar Dham के कपाट, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

खुल गए भागवान Jageshwar Dham के कपाट, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

खबर संसार, अल्मोड़ा: खुल गए भागवान Jageshwar Dham के कपाट, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, इस वर्ष महाशिवरात्रि 01 मार्च मंगलवार को है। इस अवसर पर श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोले नाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर सकेंगे। बता दे कि पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण की वजह से जागेश्वर धाम सहित कई प्रमुख मंदिरों कपाट बंद रहे हैं। अब आज 27 फरवरी रविवार से Jageshwar Dham के कपाट खुल चुके हैं। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां आकर भगवान शिव के दर्शन व पूजन कर सकेंगे।

ये भी पढें- कलसिया पुल के पुनः निर्माण के लिए पुराने पुल को डिस्मेन्टल किया जाना आवश्यक

कपाट खुलने से पुजारियों में छायी खुशी

जागेश्वरधाम के कपाट खुलने से वहां के स्थानीय पुजारियों ने भी राहत की सांस ली हैं। उनका कहना है कि वह बीते दो वर्षों से बहुत ही कठिन समय गुजार रहे हैं। बीते दों वर्षों से यहां पर श्रद्धालुओं में आना बहुत ही कम रहा है। जिसकी वजह से उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया था। लेकिन अब भोलेनाथ की कृपा से जागेश्वर धाम के कपाट खुल चुके हैं। श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। यह हम लोगों के लिए बहुत ही सुखद है। काफी लंबे समय से पुजारी मंदिर के गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मांग पर मुखर थे।

मई 2020 में Jageshwar Dham कपाट हुए थे बंद

बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मई 2020 में Jageshwar Dham स्थित जागेश्वर, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ आदि प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते दो साल से श्रद्धालु गर्भगृह पहुंचकर शिव का जलाभिषेक नहीं कर पा रहे थे। पुजारियों की ओर से मंदिर के खुले प्रांगण में टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.