HomeUttarakhand39 गणना सुपरवाईजर, 78 गणना सहायक, 39 माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किये गये

39 गणना सुपरवाईजर, 78 गणना सहायक, 39 माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किये गये

रूद्रपुर, खबर संसार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष व पारदर्शी सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के वीसी हॉल में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट की गणना हेतु गणना सुपरवाईजर, गणना सहायक एवं माईक्रो ऑबर्जवर की नियुक्त हेतु प्रथम रेंडमाईजेशन सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़े़े- भारतीय नौसेना ने BrahMos missile के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया

इतने लोगों को किया गया गणना के लिए नियुक्‍त

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया विधानसभा जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, किच्छा, सितागंज, नानकमत्ता की 04-04 टेबल हेतु 04-04 गणना सुपरवाईजर, 08-08 गणना सहायक, 04-04 माईक्रो ऑबर्जवर तथा खटीमा विधानसभा की 07 टेबल हेतु 07 गणना सुपरवाईजर, 14 गणना सहायक, 07 माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किये गये है।

ये अधिकारी मौजूद रहे

उन्होने बताया जनपद की 09 विधानसभाओं हेतु लगने वाले कुल 39 टेबल के सापेक्ष 39 गणना सुपरवाईजर, 78 गणना सहायक, 39 माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किये गये है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी डा0 महेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक जौहरी, एसडीएम प्रत्युष सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आर0एस0 अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.