खबर संसार, भरतपुर : नहीं पहुंची बारात तो dulhan खुद पहुंच गई दूल्हें के दरवाजे, फिर जो हुआ…, राजस्थान से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहने बारात आने का इंतजार करती रहीं, लेकिन दूल्हा बारात लेकन नहीं पहुंचा। जिसके बाद dulhan खुद दूल्हे के घर पर पहुंचकर शादी के पोस्टर चिपकाने के बाद धरना देने बैठ गई।
ये भी पढें- Rudraksh धारण करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें वर्ना-…
dulhan देने लगी दूल्हे के घर सामने धरना
मिली जानकारी के अनुसार मामला राजस्थान के भरतपुर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। भरतपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले महेशचंद की बेटी खुशबू की शादी प्रिंस नगर के रहने वाले वीरेंद्र कुंतल के बेटे कुशल कुमार के साथ तय हुई थी जिसके बाद पिछले साल 29 नवंबर को खुशबू और कुशल कुमार की सगाई हुई और अब 4 मार्च को शादी होनी थी लेकिन 4 मार्च को दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। जिसके बाद dulhan खुद दूल्हे के घर पहुंचकर घर के सामने धरना देने लगी। जिसके बाद दुल्हन के पिता ने मथुरा गेट थाने में इस संबंध में लड़के वालों के परिजनों पर मामला भी दर्ज करवा दिया है।
दहेज मांग रहा है दूल्हे का परिवार
शादी के दिन दुल्हन और उसके परिजनों ने देर रात तक दूल्हे और बारात का इंतजार किया, लेकिन बारात उनके घर नहीं पहुंची। दुल्हन शादी के लिए सजी-धजी दूल्हे का इंतजार करती रही। मथुरा गेट थाने में दर्ज मामले में बताया गया है कि दूल्हे के परिवार की ओर लगातार दहेज मांगा जा रहा था जो मांग दुल्हन का परिवार पूरी नहीं कर सका जिसके बाद उन्होंने शादी करने से मना कर दिया और बारात लेकर नहीं पहुंचे। दूल्हन ने कहा कि जब तक वह जिंदा है तब तक धरने पर बैठी रहेगी। इस मामले में दुल्हन खुशबू ने न्याय की मांग की है उसका कहना है कि या तो दूल्हा कुशल कुमार उसके साथ शादी करें या फिर उसे सजा दी जाए।
