HomeInternationalरूस ने पोलैंड सीमा के पास दागी 30 से अधिक मिसाइलें, 30...

रूस ने पोलैंड सीमा के पास दागी 30 से अधिक मिसाइलें, 30 की मौत 134 घायल

रूस और यूक्रेन की लड़ाई अब खतरनाक होती जा रही है इसमें अब आम जन को ज्‍यादा हानि हो रही है। ताजा मामला यह है की रूस ने पोलैंड सीमा के नजदीक पश्चिम यूक्रेन के लवीव प्रांत में एक सैनिक अड्डे पर हुए रूस ने 30 से अधिक मिसाइलें दागी। जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला लवीव शहर के बाहर स्थित एक मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड पर हुआ। उन्होंने बताया कि रूसी सैनिकों द्वारा आठ हवाई हमले किए गए। लीव ओब्लास्ट गवर्नर मैक्सिम कोज़ित्स्की ने जानकारी दी कि यवोरिव मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड पर रूस के हवाई हमले में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 134 लोग घायल हो गए हैं।  उन्होंने जानकारी दी कि फायर फाइटर्स ने आग बुझा दी है।

इसे भी पढ़े-फिर शुरू हो सकता है किसान आंदोलन, आज बैठक कर वक्त व एजेंडा तय करेंगे नेता

शरणार्थियों के काफिले पर रूसी गोलाबारी

इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी कि शरणार्थियों के काफिले पर रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित यूक्रेन के सात लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद यह काफिला वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया। ये सात लोग राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचा कर भाग रहे लोगों के काफिले में शामिल थे।

रूस ने की बमबारी तेज

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी तेज कर दी है और देश के दक्षिण में मारियुपोल पर शिकंजा और कसते हुए राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। रूस के आक्रमण से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। निरंतर गोलाबारी ने 430,000 की आबादी वाले शहर में भोजन, पानी और दवा लाने तथा फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयासों को विफल कर दिया है।  महापौर के कार्यालय के अनुसार हमले में मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं और शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाने के प्रयास भी गोलाबारी के कारण बाधित हो रहे हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.