HomeFoodLPG सिलेंडर में कम गैस का दावा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

LPG सिलेंडर में कम गैस का दावा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

LPG सिलेंडर में कम गैस का दावा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता जी, हां LPG सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय वजन और सील की जांच करना जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिलेंडर पर लिखे वजन को लेकर गड़बड़ी का दावा किया गया है, जिससे ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ी है।

वायरल वीडियो में सिलेंडर के वजन को लेकर क्या दावा?

वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति सिलेंडर के वजन को लेकर गड़बड़ी का दावा करता नजर आ रहा है। वीडियो में सिलेंडर पर सफेद रंग से 15.6 लिखा दिखाई देता है। इसके बाद व्यक्ति सिलेंडर पर लिखे नंबर को स्क्रबर से रगड़ता है। ऐसा करने पर 15.6 की जगह 15.0 लिखा नजर आता है।

15.6 और 15.0 के बीच कितना अंतर?

वीडियो के मुताबिक, सिलेंडर पर सफेद रंग से लिखा 15.6 नंबर साफ करने के बाद मौजूदा नंबर सामने आता है। दोनों नंबरों के बीच 0.6 किलो यानी 600 ग्राम का अंतर बताया गया है। आमतौर पर ज्यादातर ग्राहक केवल सिलेंडर पर लिखे वजन को देखकर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन वीडियो में सिलेंडर में कम गैस मिलने की आशंका जताई गई है।

सिलेंडर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय गैस के वजन से लेकर सील तक की जांच करने की बात कही गई है। अगर सिलेंडर का वजन कम लगता है या उससे जुड़ी कोई शिकायत है, तो संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऑनलाइन शिकायत के लिए संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

शिकायत के लिए फोटो-वीडियो रखें सुरक्षित

सिलेंडर से जुड़ी समस्या मिलने पर उसका फोटो और वीडियो भी जरूर रखें। शिकायत के दौरान ये सबूत के तौर पर काम आ सकता है।

5 जरूरी बातें

  1. सिलेंडर लेते समय उसकी सील और वजन की जांच करें।
  2. वजन में गड़बड़ी लगे तो सिलेंडर न लें।
  3. संबंधित गैस एजेंसी को तुरंत जानकारी दें।
  4. समस्या होने पर फोटो और वीडियो सुरक्षित रखें।
  5. जरूरत पड़ने पर कस्टमर केयर या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत करें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.