खबर संसार, सहारनपुर : ‘बेबी डॉल’ सिंगर Kanika Kapoor दोबारा फिर करने जा रहीं शादी, बालीवुड की महशहूर सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर से अपनी शादी करने जा रही हैं। कनिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2014 में ‘बेबी डॉल’ गाने से की थी। बता दें कि इससे पहले Kanika Kapoor की पहली शादी 1998 में NRI बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई थी। लेकिन ये शादी करीब 14 साल तक ही चल सकी। फिर 2012 में इन दोनों का तलाक हो गया। राज भी लंदन से ही ताल्लुक रखते हैं। कनिका कपूर की पहली शादी से उनके तीन बच्चे भी हैं।
ये भी पढें- योगी का खौफ! Criminal गले में तख्ती डाल थाने पहुंच करने लगे आत्मसमर्पण
Kanika Kapoor व गौतम लंबे समय से कर रहे एक दूसरे को डेटिंग
‘बेबी डॉल’ सिंगर Kanika Kapoor कोरोना काल में अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं 43 वर्षीय कनिका का दिल एक बार फिर से धड़का है। वह मई में एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं। उनके होने वाले दूसरे पति गौतम NRI-बिजनेसमैन हैं। दोनों मई के महीने में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। खबर है कि दोनों पिछले लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे को लगातार डेटिंग कर रहे हैं। कनिका कपूर के होने वाले पति का नाम गौतम बताया जा रहा है।
लंदन में कनिका फिर लेंगी 7 फेरे!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर और गौतम दोनों इसी साल मई में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। गौतम लंदन के रहने वाले हैं। इसलिए शादी के सारे फंक्शन लंदन में ही रखे जाएंगे। कनिका और गौतम की लंदन में ही एक म्यूजिक कंसर्ट मुलाकात हुई थी। वह पिछले कई महीनों से दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कनिका ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
