ख़बर संसार हल्द्वानी। दो स्पा सेंटर पर पुलिस को मिली तमाम खामियां। दोनो स्पा का करा चालान। साथ ही मालिको को किया तलब। जी हा नैनीताल पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने किया हल्द्वानी में 0l2 स्पा सेंटरों का चालान, नॉन वेरिफाइड कर्मियों तथा अनियमित सुविधाओं के साथ चला रहे थे स्पा सेंटर पर की बड़ी कार्यवाही।
दो स्पा पर पुलिस का छापा मिली ये तमाम
बताते चले की नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान 2 स्पा सेंटरों क्लाउड नाइन तथा प्लान बी स्पा सेंटर में अनियमित रूप से संसाधनों का उपयोग करने तथा नॉन वेरिफाइड मैनेजरों व महिला स्पा कर्मियों के बिना किसी थेरेपी कोर्स के स्पा सेंटर संचालित करते हुए पाया गया। स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदंडों की कमियों तथा दस्तावेजों के गलत रखरखाव के कारण दोनो स्पा सेंटरों के मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। स्पा सेंटर के मालिकों को तत्काल सत्यापन करवाने तथा दस्तावेजों को सुव्यवस्थित कर कोर्स किए हुए कर्मियों को ही रखने की चेतावनी दी गई। पुलिस टीम में लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल,उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव,महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला,कांस्टेबल किशन सिंह।


